जेम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टाचार : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, राजीव लोचन पीजी कॉलेज की प्राचार्य सहित तीन प्रोफेसर निलंबित
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी…