इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, संगीत विशेषज्ञ के साथ संगीत से इलाज करने वाली प्रो. लवली शर्मा को दी गई जिम्मेदारी
खैरागढ़। लंबे समय से नेतृत्व के स्थायित्व का इंतजार कर रहे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को आखिरकार एक अनुभवी और योग्य कुलपति मिल गया है. राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के तहत प्रो. लवली शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) एवं 2021 की धारा…