Headlines

धान खरीदी केंद्र में किसानों से खुलेआम पैसों की अवैध वसूली, वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर. जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी…

Read More

रायपुर नगर निगम में हुआ वार्डों का आरक्षण

रायपुर. राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में रायपुर के 70 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी हो गई है. प्रक्रिया का उद्देश्य आगामी चुनावों में सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है.

Read More

रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव के बीच भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, कलेक्टर ने चुनाव किया निरस्त

अंबिकापुर. शहर में रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. जिसके बाद कलेक्टर ने चुनाव को रद्द करने का फैसला लिया है. दरअसल, जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में आज रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव होना था. भाजपा रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव को निरस्त करने की मांग कर रही थी….

Read More

छत्तीसगढ़ में विधायकों का बढ़ा भत्ता, विधानसभा में सर्वसम्मति पास हुआ संशोधन विधेयक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधायकों का भत्ता बढ़ा दिया गया है. एक हजार की जगह अब दैनिक भत्ता 2 हजार रुपए दिया जाएगा. यह संशोधन विधेयक आज विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ.

Read More

भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, कहा – लाल किले से वन नेशन वन इलेक्शन की घोषणा करते हैं और अलग-अलग कराते हैं चुनाव…पंचायत चुनाव का क्या होगा

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सदन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किला से भाषण देते समय वन नेशन वन इलेक्शन बोल तो देते हैं और 16 अगस्त होते ही चुनाव अलग-अलग करवाते हैं, जबकि पिछले…

Read More

अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, 10 से ज्यादा वाहन में पहुंची टीम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आज फिर से ईडी का छापा पड़ा है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह राजधानी के मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर और गरियाबंद के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. मैनपुर में सुबह 6 बजे से छापे के लिए ईडी की टीम 10 से…

Read More

पति को चौपाटी में प्रेमिका से इश्कबाजी करते पकड़ा, फिर पब्लिक के साथ मिलकर की माशूका की धुनाई

कोरबा। घरवाली और बाहर वाली के चक्कर में बीच शहर में जमकर हंगामा हुआ, जहां कोरबा के ओपन थिएटर चौपाटी पर पति-पत्नी के बीच विवाद ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. यह अजीबो-गरीब मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओपन थिएटर चौपाटी का है, जहां एक पति अपनी कथित प्रेमिका के साथ पहुंचा और…

Read More

बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए लेकर पहुंचा पति

खैरागढ़. बाजार अतरिया के रगरा गांव का निवासी हीरादास कोठले अपनी बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हाथ-पैर में अकड़न की वजह से बीमार पत्नी साइकिल या मोटरसाइकिल पर बैठने में असमर्थ थी. पूरे मामले में जागरुकता की कमी देखने को…

Read More

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकाली रैली, राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

रायपुर. राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से राजभवन तक कांग्रेस ने प्रदर्शन रैली निकाली. मणिपुर में अशांति, कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका मे एफआईआर, आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामलों को…

Read More

स्पेशल ब्रांच में डांस पार्टी: ड्यूटी के दौरान स्टाफ के साथ ठुमके लगा रही थी महिला TI

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस की स्पेशल ब्रांच कार्यालय की प्रभारी महिला टीआई सीमा इंगोले और उनके स्टाफ का ड्यूटी के दौरान कार्यालय के अंदर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीआई सीमा इंगोले गाने गाते हुए और डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके साथ…

Read More