Headlines

धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू पर दी बधाई

नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । श्री धनखड़ ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा , “देशभर में अनूठे नामों और विभिन्न परंपराओं के साथ मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। ये त्योहार आशावाद की एक नई भावना और समृद्ध भविष्य की उम्मीद की प्रतिध्वनित करते हैं।” उन्होंने कहा, “नयी शुरुआत की खुशी को गले लगाते हुए, आइए हम खुद को विविधता में एकता की उस भावना के प्रति फिर से प्रतिबद्ध करें, जो भारत के सभ्यतागत लोकाचार को परिभाषित करती है।” श्री धनखड़ ने कहा, “बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां, सफलता और पूर्णता लाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *