Headlines

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान बरामद…

नारायणपुर: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला। हालांकि जवानों के पहुंचते ही सारे नक्सली मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से बम बनाने का सामान समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर जिला पुलिस बल, ष्ठक्रत्र, बस्तर फाइटर्स और ष्टक्रक्कस्न की 16वीं बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए निकाला गया।

सर्चिंग करते हुए जवान इस इलाके के जंगल में पहुंचे। इधर जवानों को आता देख नक्सलियों के संतरी ने इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौका रहते सारे नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें नाकामी हाथ लगी।

जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से बम बनाने का सामान, प्रेशर कुकर, बैटरी, बिजली वायर, नक्सली बैनर-पोस्टर और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *