रायगढ़ में जिले में महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर कलेक्टर से न्याय गुहार लगाई है। महिला लव जिहाद की शिकार है। आरोप है कि जम्मू में रहने वाले मुस्लिम युवक ने उससे धर्म छिपाकर शादी की थी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि जिस युवक के साथ वह अपना दांपत्य जीवन जी रही थी, वह दरअसल एक मुस्लिम युवक है। महिला अपनी सुरक्षा को लेकर रायगढ़ कलेक्टर से गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि चार साल पहले ऑनलाइन माध्यम से उसका युवक से परिचय हुआ था, जो अपना नाम गुलशन मनहस निवासी जम्मू बताता था। छह-सात महीने मोबाइल से बातचीत करते-करते उसे उससे लगाव हो गया था। 2021 में गुलशन ने सोशल मीडिया पर उससे कहा कि तुम आंध्रप्रदेश की इस जगह पर आ जाओ, वहां हम शादी कर लेंगे। तब उसने उस पर विश्वास कर लिया, क्योंकि वह उसे ठीक से जानती नहीं थी।