रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्निवाल-2024 “राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को युथ कॉन्क्लेव के साथ हुई। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 23 अक्टूबर को अपराह्न 03 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा।
कृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्निवाल 2024 की हुई शुरुआत