रायपुर. विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है. खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना साय सरकार की प्राथमिकता है. ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया. इस मौके पर सीएम साय ने युवा उद्यमियों को अनुदान राशि का चेक भी दिया.
एग्री कार्नीवाल 2024 : सीएम साय ने युवा उद्यमियों को दिया अनुदान राशि का चेक