Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत…

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट से सीधे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह के बाद राजभवन जाएंगी. विश्राम के बाद दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. इसके बाद शाम 4.30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात का कार्यक्रम है. शाम 6 बजे वापस राजभवन लौटने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *