Headlines

दो दोस्तों ने खूब छलकाए जाम… और हो गई मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर है. यह घटना बुडगहन गांव की है. बताया जा रहा है कि दोनों की शराब पार्टी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, शनिवार रात दोनों दोस्त गांव के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे. घर लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रुपेश कुमार सांडे और 19 वर्षीय शिवा बंजारे के रूप में हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *