लखनऊ। ट्रेन की एसी खराब होने पर जमकर हंगामा हुआ। यात्री की शिकायत पर रेलवे ने सुनवाई नहीं को तो नाराज पैसेंजर ने चेन पुलिंग कर दी। फिर क्या था आरपीएफ के जवान पहुंचे और यात्री को बोगी के अंदर से घसीट कर बाहल ले गए। इतना ही नहीं यात्री के साथ RPF ने मारपीट भी की। मुकदान दर्ज कर उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया। जहां से यात्री को जमानत मिल गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।ट्रेनों में यात्रियों की सुविधाओं में खलल के कई मामले सामने आ चुकी है। ताजा मामला पटना से कोटा जा रही ट्रेन नंबर 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को अनंत पांडेय ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-6 में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने रात करीब 8.40 बजे डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत की। अनंत ने कहा कि एसी काम नहीं कर रही है। इसे ठीक कराया जाए।
ट्रेन की AC खराब होने पर हंगामा: शिकायत करने पर RPF ने यात्री को घसीटा, बोगी से नीचे उतारकर की पिटाई