Headlines

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से डिप्टी सीएम अरुण साव ने की भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की. उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव (Rajyotsava) के समापन और राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन और राज्य अलंकरण समारोह 6 नवंबर को होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *