Headlines

हत्या या आत्महत्या ! पहाड़ पर युवक की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा। कोरबा जिले के हुंकरा गांव के दमदम पहाड़ पर आज एक अधजली शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए पहाड़ पर गए थे, तभी उन्होंने अधजले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मृतक युवक की गियर बॉक्स साइकिल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है. पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए गांव के सरपंच और आसपास के लोगों से पूछताछ की और कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *