जशपुर. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई. युवक अपने दोस्त के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों कोरवा युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल होने पर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत