बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में महिला से एक खाकी वर्दी धारी ने छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया. घटना के बाद खाकी वर्दी धारी को महिला इधर-उधर ढूंढने भटकती रही. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा संदिग्ध लगी. आरोपी पुलिस कर्मी है या कोई और जांच में ही सामने आ पाएगा. फिलहाल, मामले की शिकायत रतनपुर थाने में नहीं की गई है. लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मंदिर में महिला से पैसे लेकर रफूचक्कर हुआ वर्दीधारी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना