Headlines

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से पहले रेल अधिकारी अलर्ट

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर को इंस्पेक्शन करने रायपुर आने वाले हैं. मंत्री के दौरे से पहले नागपुर और रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उन तमाम स्थलों का दौरा कर मुआयना कर रहे हैं, जहां-जहां रेल मंत्री जाएंगे. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन से अवैध वेंडरों को दूर रहने की ताकीद भी कर दी गई है. मंत्री वैष्णव की यात्रा से पहले आज नागपुर रेल मंडल DRM समेत मंडल के अन्य अधिकारी उसी खास ट्रेन से नागपुर से निरीक्षण करते हुए रायपुर पहुंचे, जिस ट्रेन से रेल मंत्री अपनी यात्रा करेंगे. अधिकारियों ने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नजर आई कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *