Headlines

पीएम मोदी से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है. मंगलवार को सोरेन ने दिल्ली में पीएम सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर समारोह में आमंत्रित किया है।28 नवंबर को हेमंत सोरेन फिर एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मंगलवार को हेमंत सोरेन ने दिल्ली पहुंच पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़ी नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उनकी पत्नि कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद रही.हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘ आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हे 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *