Headlines

केंद्रीय रेल मंत्री वी. सोमन्ना पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम साय से की मुलाकात

रायपुर. केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना आज छत्तीसगढ़ प्रवास हैं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट-मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने मंत्री सोमन्ना का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट किया. मुलाकात के दौरान राज्य में जारी और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.   साय ने केंद्रीय मंत्री सोमन्ना से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद और डॉ. बसवराजु एस, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. केंद्रीय मंत्री की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के रेलवे विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *