Headlines

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने धान खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, कहा – किसानों को एकमुश्त नहीं मिल रहा 3100 रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्या एवं नुकसान का जायजा लेने नवीन धान खरीदी केंद्र मर्राकोना, तरेंगा सोसायटी जिला बलौदाबाजार भाटापारा का निरीक्षण किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि किसानों को केवल समर्थन मूल्य की दर से ही भुगतान किया जा रहा है. मोदी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान नहीं किया जा रहा है. अंतर की राशि का भुगतान कब तक किया जाएगा, यह भी किसानो को नहीं बताया जा रहा है.नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, धान खरीदी केन्द्रों पर मात्र एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन होने के कारण किसानों को बहुत दिनों बाद का टोकन दिया जा रहा था. इसे लेकर किसानों में बहुत असंतोष है. यदि धान का उठाव कस्टम मिलर्स या और विपण़न संघ द्वारा शीघ्र नहीं किया गया तो खरीदी केंद्र में जगह की अभाव के कारण खरीदी बंद होने की स्थिति आ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *