रायगढ़. शहर के सुभाष चौक में आज एक मार्मिक हादसा हुआ है. दरअसल, एक तेज रफ्तार कार एक किलोमीटर तक गाय के बछड़े घसीटता ले गया. बछड़े को फंसा देख गायों ने कार के पीछे दौड़ लगाई, न केवल दौड़ लगाई बल्कि चौक के पास कार को घेर भी लिया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब एक शख्स पास गया तो पूरा माजरा समझ आया. इसके बाद कार के नीचे दबा बछड़ा बाहर निकाला गया.घटना दोपहर दो बजे के आसपास की बताई जा रही हैं. कार चालक स्टेशन से कार के बछड़े को चपेट में लेने के बाद करीब एक किलोमीटर तक सुभाष चौक तक घसीटते ले गया. गायों के कार को रोके जाने के बाद लोगों ने कार को उठाकर बछड़े को निकाला, जिसका एक पैर टूट गया था. घायल बछड़े को इलाज के लिए भेजा गया.
कार ने बछड़े को 1 किमी तक घसीटा… मां ने दूसरी गायों के साथ मिलकर कार चालक को दौड़ाया