Headlines

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, देश में शोक की लहर, कांग्रेस ने अधिवेशन किया स्थगित

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रात करीब 9:51 को निधन हो गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. 92 वर्षीय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पूर्व पीएम के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई. कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया है. कर्नाटक में मौजूद खरगे, राहुल सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता अब दिल्ली लौट रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *