गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए कई दृश्यों, शब्दों और किरदारों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में फिल्म में दिखाए गए एक सीन को लेकर श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने आपत्ति जताते हुए इसे पुलिस का अपमान बताया है और गृह मंत्री अमित शाह से सेंसर बोर्ड, फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा है।
छत्तीसगढ़ में अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा-2 के इस किरदार का विरोध