Headlines

नमो भारत ट्रेन’ को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रैपिड रेल में किया सफर, न्यू अशोक नगर से किया नए कॉरिडोर का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ (Namo Bharat Corridor) का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नमो भारत’ ट्रेन से सफर कर साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर पहुंचे. पीएम मोदी 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया.  इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहले ओपनिंग सेक्शन 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का भी उद्घाटन किया है. इस परियोजना को 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के लोगों को फायदा होगा. रैपिड रेल में सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूली बच्चों ने कविता सुनाई. एक स्कूली छात्रा का कविता सुन कर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही स्कूली बच्चों ने मेट्रो ट्रेन की पेंटिग प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *