रायपुर। नगरीय निकायों में आम चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसंबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी. अपरिहार्य कारणों से 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था. रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी. आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं.
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल