Headlines

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 पेंगोलिन तस्करों को किया गिरफ्तार, 43 किलो स्केल्स बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। यह अभियान वन मंत्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। वन्यजीव तस्करों की धरपकड़ के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पेंगोलिन की खाल और शरीर के अन्य हिस्से अवैध रूप से तस्करी कर बेचे जाते हैं, जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारी मांग रहती है। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *