Headlines

CM ने बलरामपुर-रामानुजगंज को दी 177 करोड़ की सौगात, बलरामपुर कॉलेज में बनेगा ऑडिटोरियम

रायपुर. प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हुए हैं, जन-जन में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम हमारे भांचा राम हैं। पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है, जहां भांजे को भगवान स्वरूप में पूजते हैं, उनका चरण पखारते हैं। उन्हें दंडवत होकर प्रणाम करते हैं। हमारी सरकार की श्रीराम लला दर्शन योजना से राज्य के 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन कर चुके हैं। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलरामपुर कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *