Headlines

मनाली से घर लौट रही 2 मेकअप आर्टिस्ट युवतियों की सड़क हादसे में हुई मौत, एक युवक घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की 2 युवतियां और एक युवक आज मनाली से घर लौटने के दौरान दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए. वे मनाली ट्रिप करने के बाद वापस कोरबा लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल रवाना किया. इस दौरान घायल युवती ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में बुरी तरह घायल एक युवक का इलाज अभी जारी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत युवतियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *