Headlines

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख, बाल-बाल बची कई लोगों की जान

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में देर रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए लीकेज की वजह से भीषण आग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगते ही घर के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, यहा पूरा मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया पूरे प्रसाद सिंह गांव का है। जहां, देर रात गांव के रहने वाले आरिफ पुत्र इदरीश के घर खाना बन रहा था। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में हुए लीकेज की वजह से तेज आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक लाख से अधिक का सामान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। घटना को लेकर जामो एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *