बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक ऑटो चालक ने मंदिर में पहुंच कर हनुमान चालीसा बंद करने की धमकी दी है. पूरी घटना आज सुबह 7:00 की है जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर में रोज की तरह हनुमान चालीसा स्पीकर पर बज रहा था. जानकारी के मुताबिक इसी बीच अचानक एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां खड़े व्यक्ति को धमकी देने लगा कि ‘इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या जाओ… यहां हिंदू-हिंदू मत करो, नहीं तो मंदिर से चोंगा निकाल कर फेक दूंगा’.
छत्तीसगढ़ में हनुमान चालीसा बजाने पर मिली धमकी