Headlines

ICAI रायपुर ब्रांच को मिला नया नेतृत्व, प्रबंधन समिति का हुआ गठन

रायपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा ने अपनी नई प्रबंधन समिति का गठन करते हुए अगले सत्र के लिए एक नई शुरुआत की है. इस अवसर पर समिति के सदस्यों के नाम घोषित किए गए, जो अपनी कुशलता, अनुभव और प्रतिबद्धता से शाखा और पेशे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे. कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी सीए किशोर बरडिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मेरी हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि आप अपने नेतृत्व और दूरदृष्टि से ICAI रायपुर ब्रांच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और सदस्यों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *