Headlines

भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

बिलासपुर। नगरीय निकायों चुनाव में मतदान की तारीख करीब आते-आते प्रचार जोर पकड़ने लगा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के बिलासपुर में प्रचार अभियान को झटका लगा है. जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली को अनुमति नहीं दी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *