Headlines

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना, कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया गेम चेंजर

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के वोटिंग में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में महापौर और पार्षदों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को चुनावी ‘गेम चेंजर’ बताया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला. बैज ने कहा कि बीजेपी के नेता हताश होकर घर बैठ चुके हैं और चुनाव में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्हें पता है कि एक साल में कुछ नहीं हुआ है. जनता उन्हें खदेड़ देगी इसलिए वे घर पर बैठे हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज की आज रायपुर के विभिन्न वार्डों में कई जनसभाओं का आयोजन होगा. वहीं एक जनसभा में जब बैज पहुंचे तो उन्होंने पहले मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को चुनावी गेम चेंजर बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र जन-जन तक पहुंच रही है. प्रत्याशी भी दमदारी के साथ चुनाव में जुटे हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *