Headlines

निकाय चुनाव में दिखी आम आदमी पार्टी की धमक: पालिका अध्यक्ष सहित 4 वार्डों में जमाया कब्जा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में हर ओर भाजपा का जादू चला तो वहीं कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में बुरी तरह से हार गई है. इस बीच बिलासपुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) का जलवा देखने को मिला. बोदरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है. आप की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. इसके साथ ही यहां के 4 वार्डों में भी आप के प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने हैं. आप की छत्तीसगढ़ में पहली बार इस जीत के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *