Headlines

शादी वाले घर में गूंज उठी चीखें…बैंड बजाने पहुंचे युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

बालोद। जिले के सनौद गांव में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान बैंड बजाने पहुंचे एक युवक को करंट लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टेंट के लोहे के फ्रेम में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसे छूते ही युवक झुलस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे धमतरी के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। आज पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान फलेश्वर यादव (घोघोपुरी निवासी) के रूप में हुई है। वह शादी समारोह में बाजा बजाने सनौद गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पंडाल में लगाए गए टेंट के लोहे के पाइप में कहीं से करंट आ गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगते ही युवक जोर से चिल्लाया और मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कलाकारों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *