Headlines

जैन संतों पर जानलेवा हमले का विरोध : रायपुर में जैन समाज ने निकाली रैली

रायपुर. मध्यप्रदेश के कछाला में जैन संतों पर जानलेवा हमला का रायपुर में सकल जैन समाज ने विरोध किया है. समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर जैन संतों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. प्रेमचंद गोलछा ने कहा, जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कछाला (सिंगोली के निकट) स्थित हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम करने रुके जैन मुनियों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लूटपाट के उद्देश्य से न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि पर जानलेवा हमला भी किया. इसके विरोध में मौन रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपकर संतों की सुरक्षा व्यवस्था बनाने की मांग की गई. कमल बोहरा ने कहा, यह अत्यंत चिंताजनक घटना न केवल समग्र देश की सामाजिक शांति और धार्मिक सहिष्णुता के लिए एक चुनौती है, बल्कि संपूर्ण मानवता एवं भारतीय संस्कृति की अहिंसा, करूणा और सहिष्णुता के मूल्यों पर भी आघात करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *