बीजापुर. ना हौंसले कम हुए हैं, ना इरादे डगमगाए हैं… छत्तीसगढ़ से लाल आतंक के काले अंधेरे को हटाने निर्णायक लड़ाई जारी है. बीजापुर का कर्रेगुट्टा पहाड़ी रणभूमि बन चुका है. अबतक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है. लगभग 5 हजार से अधिक जवान नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरे हुए हैं. लेकिन इस बीच जवानों को मौसम की मार भी झेलनी पड़ रही है. करीब 15 से ज्यादा जवान लू की चेपट में आ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तेलगांना के पास के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. मुठभेड़ में शामिल जवानों को भीषण गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. कई सुरक्षाबलों के जवानों को पानी और ग्लूकोज नहीं मिल पा रहा है.
15 से अधिक जवानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती