Headlines

भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सिंगल स्टॉप प्लेटफॉर्म एप लॉन्च करने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ECINET के नाम से एक नया डिजीटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसमें 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन समाहित होंगे। यह कदम निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल और मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। ECINET को आसान यूजर एक्सपीरियंस (UX) और अट्रैक्टिव यूजर इंटरफेस (UI) के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी चुनावी गतिविधियाँ एक ही मंच से पूरी की जा सकेंगी। इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इस मंच की कल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की गई थी, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे। ECINET उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से चुनावी डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत ECI अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में स्टैच्युटरी फॉर्म्स में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *