Headlines

भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना, अबतक 257 केस आए सामने, छत्तीसगढ़ में आंकड़े को लेकर डॉक्टर्स ने कही ये बात

रायपुर. एशिया के सिंगापुर, हांग-कांग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. भारत में भी डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. 19 मई तक 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में 53 मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञ बढ़ते कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट के सबवैरिएंट जेएन.1 को जिम्मेदार बता रहे हैं. बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां एक भी मामले सामने नहीं आए हैं, सभी जिले कोरोना मरीज से मुक्त है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. हालांकि देश में दोबारा महामारी की दस्तक के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है.अगर समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो फिर मामला बिगड़ सकता है. साथ ही कोई कोताही न बरतते हुए सफर करने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है, खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों पर प्रमुखता से नजर रखना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *