Headlines

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को सराहा

रायपुर. भारतीय इकोनॉमी (Indian Economy) ने इतिहास रच दिया है. भारत जपान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है. नीति आयोग के सीईओ (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी दी. नीति आयोग ने बताया कि जापान को पछाड़ते हुए भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. भारत की जीडीपी 4 लाख करोड़ डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) को पार कर गई है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की सराहना की. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 2004 में यूपीए के कांग्रेस नेतृत्व की सरकार थी, 2004 से 2014 तक देश में कांग्रेस की सरकार रही है. इन 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से 10 वें पायदान पर ही बनी रही, एक ही पायदान की बढ़ोतरी नहीं हुई. लेकिन साल 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनी और 2024 तक ही हम 10 वें नबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नबर के अर्थव्यवस्था बन गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *