Headlines

बिना लाइसेंस के चल रही फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री पर तीसरी बार छापा, सवालों के घेरे में विभागीय समन्वय

दुर्ग। दुर्ग जिले के कोनारी गांव में संचालित कोमल फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री पर राज्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDDA) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा कार्रवाई मानी जा रही है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया पर अब सवाल उठने लगे हैं। कोनारी गांव में कोमल फूड प्रोडक्ट के नाम से संचालित कंपनी के पास किसी प्रकार का फूड लाइसेंस नहीं था। अवैध तरीके से संचालित इस फैक्ट्री में दो बार कार्रवाई के बाद एक बार फिर गुरुवार को राज्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कमिश्नर द्वारा एक टीम भेजी गई, जिसमें सहायक आयुक्त नितेश मिश्रा और मोहित बेहरा शामिल थे। अधिकारियों ने आज फैक्ट्री में 30 किलोग्राम इलायची छिलका और डेढ़ किलोग्राम मेंथॉल बरामद किया है। पांच दिन पहले की गई कार्रवाई के बाद फिर कार्रवाई की गई, यानी एक ही स्थान पर तीन बार कार्रवाई की गई है। जिस स्थान पर जिला फूड अधिकारी ऋचा शर्मा ने कार्रवाई कर सैंपल जब्त किया था, वहां फिर से राज्य स्तर के अधिकारी आकर सैंपल जब्त करने की कार्रवाई करते हैं। इस तरह अलग-अलग कार्रवाई से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि राज्य के अधिकारियों को अपने ही जिला अधिकारियों पर विश्वास नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *