Headlines

SECL की बैठक का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार : कलिंगा कंपनी के सर्वे का जताया विरोध, 17 सूत्रीय मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप

कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव में शनिवार को उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एसईसीएल दीपका प्रबंधन और प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक का पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर बहिष्कार कर दिया। गांव की परिसंपत्तियों के सर्वे और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों की अनदेखी पर कड़ा विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। साथ ही कलिंगा कंपनी के खिलाफ पुराने मामलों और दबाव की रणनीति को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। एसईसीएल दीपका प्रबंधन और तहसीलदार हरदीबाजार के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में यह बैठक आयोजित की गई थी। इसमें गांव की परिसंपत्तियों की नापी और सर्वे को लेकर चर्चा रखी गई थी। इस दौरान बैठक में उपस्थित एसईसीएल के अधिकारी सुशील साहू और तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैंकरा को ग्रामीणों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि जब तक पूर्व की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वे कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *