Headlines

पावर प्लांट पर हुई बड़ी कार्रवाई, लौटानी होगी 23 एकड़ सरकारी जमीन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़े जमीन घोटाले का खुलासा हुआ है। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में स्थित नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड को 23 एकड़ जमीन लौटाने का आदेश जारी किया गया है। 20 साल से कोटवारी जमीर पर अवैध तरीके से कब्जा करने की पुष्टि होनें के बाद यह राजस्व विभाग ने यह आदेश जारी किया । मिली जानकारी के मुताबिक, आवेदिका सुलोचनी चैहान ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि नव दुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड के संचालक ने सराईपाली स्थित कोटवारी भूमि खसरा नंबर 395-2 रकबा 0.955 हे. को 20 साल से कब्जा कर रखा है। जिसे शासन ने उसे गुजर बसर के लिये दिया था। उक्त भूमि को वापस प्राप्त करने उसने आवेदन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *