Headlines

प्रोजेक्ट उत्थान के तहत शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम, विद्यार्थियों को वितरित की गई एजुकेशन किट

रायगढ़ : ग्रामीण शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की गई. रायगढ़ जिले के ग्राम बड़े भंडार स्थित शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित नए विद्यार्थियों को एजुकेशन किट प्रदान की गई, जिसमें स्कूल बैग, नोटबुक्स और स्टेशनरी सामग्री शामिल थी. यह किट बच्चों के शैक्षणिक जीवन की सशक्त शुरुआत का प्रतीक बनी. कार्यक्रम में शशधरा दास, चीफ बिजनेस ऑफिसर, अजीत राय, प्रोजेक्ट हेड और धनंजय सिंह, जनरल मैनेजर-भूमि की गरिमामयी उपस्थिति रही. साथ ही, ग्राम पंचायत बड़े भंडार के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्षगण, पंचायत सदस्यगण, विद्यालय प्राचार्य एस.एल. सिदार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि और विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे. सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समयबद्ध गृहकार्य और मोबाइल/टीवी से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रोजेक्ट उत्थान की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. शशधरा दास, अजीत राय और धनंजय सिंह ने बच्चों को आत्मविश्वास और अपने सपनों की ओर बढ़ने का संदेश दिया. धनंजय सिंह ने प्रोजेक्ट उत्थान की आगामी योजनाओं और व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *