रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुद्दों पर राजनीति गरमाने के साथ अब नेताओं की भाषा अमर्यादित होती चली जा रही है. ऊंचे पदों को सुशोभित करने वाले नेता निचले स्तर के बयान देने से नहीं कतरा रहे हैं. वरिष्ठ आदिवासी नेता केदार कश्यप के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐसा ही पैंट गीली होने जैसा अमर्यादित बयान देकर सियासत गरमा दिया है. दरअसल, दीपक बैज ने आज केदार कश्यप के उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है जिसमें कश्यप ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आदिवासी नेताओं की बैठक पर टिप्पड़ी टिप्पणी की थी. कश्यप ने कहा था कि आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस की ज़मीन खसक गई है क्यूंकि उन्होंने आदिवासियों के साथ अन्याय किया है. आदिवासी अब कांग्रेस से दूर हो चुके है.
पेंट गीली होने वाले बयान पर सियासी बवाल, कश्यप पर बैज का और बैज पर चिमनानी का पलटवार