Headlines

रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, जज का फैसला सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व JDS सांसद

रेप और सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार दिए गए हैं। महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में बेंगलुरु स्थित जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराया है। जज का फैसला सुनते ही पूर्व सांसद कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़े। बाहर निकलते वक्त भी उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। फैसला सुनकर वह बिल्कुल टूट गए और चुपचाप बाहर निकल गए। सजा का ऐलान कल यानी 2 अगस्त को किया जाएगा। पूर्व सांसद और देवेगौड़ा परिवार के पोते प्रज्वल रेवन्ना पिछले 14 महीने से जेल में बंद हैं। उन पर एक नहीं, कई महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगे हैं। मामला तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। JDS के निष्कासित नेता और पूर्व लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को हसन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित एक फार्महाउस में घरेलू कामगार से बलात्कार के मामले में बेंगलुरु स्थित जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोप है कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार किया था। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *