Headlines

नक्सलियों का खूनी खेल… 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पर्चा जारी कर कहा- मुखबिरी करने वालों को दी मौत की सजा

सुकमा. जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) में नक्सलियों ने फिर खूनी खेल खेला है. नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौते के घाट उतार दिया गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने सिरसेटी में दो ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी ली है. बाकायदा पर्ची जारी किया गया है, जिसमें पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा पर साल 2022 से डीआरजी जवान के संपर्क में आने और मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. इसी संदेही में मौत के घाट उतार दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *