Headlines

रायपुर की 8 कपड़ा दुकानों पर नगर निगम ने कार्रवाई…

रायपुर. नगर निगम रायपुर ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए लाखे नगर क्षेत्र के 8 कपड़ा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है. जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश और जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाखे नगर में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकानों में डस्टबीन न मिलने और स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही की पुष्टि हुई. इस पर स्वास्थ्य विभाग ने 8 दुकानदारों पर कुल 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया. साथ ही सभी दुकानदारों को भविष्य में दुकान परिसर में अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण कार्रवाई जोन 5 स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी और दिलीप भारती की मौजूदगी में की गई. निगम ने चेतावनी दी है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *