खैरागढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात खैरागढ़ में झांकी देखने निकले परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिसमें मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कोरबा के पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिलेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी करिश्मा और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। यह दुर्घटना एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक, एक ही बाइक पर पांच लोगों का सवार होना भी हादसे का बड़ा कारण है।
झांकी देखने निकला परिवार हादसे का शिकार, मामा-भांजे की मौके पर मौत