Headlines

घर में अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी अचानक जिंदा लौटा युवक

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. नदी में युवक की लाश मिलने के बाद शिनाख्ती प्रक्रिया कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. घर में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ था. रिश्तेदारों को सूचना भी दे दी गई थी. तभी अचानक दरवाजे पर वही शख्स खड़ा हो गया, जिसे सभी ने मृत मान लिया था. मौजूद कुछ लोग उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन धीरे-धीरे यकीन हुआ कि वह असल में जिंदा है. अब सवाल है कि जिस युवक का शव घर में है, वह किसका है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती, विश्रामपुर का है. दरअसल हरीओम वैष्णव ( करीब 27 वर्ष) 4 दिन पूर्व अपने ससुराल दर्री परिवार सहित आया हुआ था. लेकिन वह ससुराल से निकला तो वापस घर नहीं लौटा. परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन हरिओम वैष्णव का कही कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परीजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामला में पुलिस लगातार लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *