अंबिकापुर। बिलासपुर में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आमसभा में माइक छीनने के वायरल वीडियो पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति का ज्ञान नहीं होता है. वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जानबूझकर कोई ऐसा नहीं करता है. छत्तीसगढ़ में जो मेहमान आता है, उसका सम्मान करते हैं. छोटी-मोटी बातें दरकिनार की जाती है. वहीं भाजपा पर मुद्दे को उछालते के लिए कटाछ करते हुए कहा कि अगर भाजपा इसे सचमुच में मेरा अपमान मानती है, तो माला पहनाकर मेरा सम्मान करे. वहीं सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने भी वायरल वीडियो पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सभा में लोगों की भीड़ आने से भाजपा भयभीत है. मंच पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. अमरजीत भगत हमारे वरिष्ठ नेता हैं.
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, कहा- बाहर से आए लोगों को नहीं होता छत्तीसगढ़ की संस्कृति का ज्ञान